फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collides with car in Rait; two youths injured.

Kangra News: रैत में कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Mon, 14 Sep 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car in Rait; two youths injured.
धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत रैत बाईपास चौक के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल अरुण सिंह (21) निवासी नौशहरा, तहसील महानपुर, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त पियूश मैहरा (21) निवासी थुरल के साथ उसकी बाइक पर शाहपुर से रैत की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे रैत बाईपास चौक के पास पहुंचे तो फोरलेन सड़क की एक लेन बंद होने के कारण वे दूसरी लेन से जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से कार आने पर तेज रफ्तार बाइक चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और बाइक गलत दिशा में जाकर कार से जा टकराई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed