फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The MP said , my effort , the government approves the overbridge

सांसद बोले, मेरे प्रयास से केंद्र ने दी ओवरब्रिज की मंजूरी

Sat, 27 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The MP said , my effort , the government approves the overbridge

हाथरस। भाजपा सांसद राजेश दिवाकर ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग समपार संख्या 309 पर रेल बजट में ओवरब्रिज का प्रस्ताव पास हो गया है। रेल बजट में ओवर ब्रिज के लिए 35 करोड़ रुपये भी पास हुए हैं। राज्य सरकार से 35 करोड़ पास होने के बाद ही तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो जाएगा। 

यह बातें सांसद ने अपने वसुंधरा एंक्लेव स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार आधी धनराशि देने में लेटलतीफी करेगी तो वह भाजपाई और आम लोगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, मास्टर सत्यपाल मदनावत, कुसमा देवी मदनावत, वासुदेव माहौर, संजय सक्सेना, दिलीप पोद्दार, डॉ. राजीव सिंह, अमित भौतिका, मोहन पंडित आदि थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed