{"_id":"6a91ed2d9dbdc9da71003c91","slug":"tricked-a-classmate-into-opening-a-mule-account-and-used-it-to-receive-proceeds-from-a-fraud-hathras-news-c-62-1-sali1024-104698-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सहपाठी को झांसा देकर खुलवाया म्यूल खाता, मंगवाए ठगी के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सहपाठी को झांसा देकर खुलवाया म्यूल खाता, मंगवाए ठगी के रुपये
Sat, 29 Aug 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
गांव नगला सेवा निवासी दीपक कुमार की तहरीर पर सहपऊ कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें एक पीड़ित का सहपाठी भी है जिसने नौकरी लगवाने के नाम पर कागजात हासिल किए। इसके बाद बैंक में म्यूल खाता खुलवाकर उसमें धोखाधड़ी की रकम मंगवाई और रुपये निकाल लिए।
दीपक कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सहपऊ के मोहल्ला शुक्लयाना निवासी अनंत कौशिक उसके साथ 12वीं कक्षा में पढ़ा था। एक दिन बाजार में अनंत मिला और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बताया कि उसे कंपनी से 35-40 हजार रुपये मिलते हैं। उसे टार्गेट मिला है और नौकरी दिला सकता है। इसके बाद फरवरी माह में अनंत के साथ प्रतीक शर्मा, प्रसून, हर्ष शर्मा, गौरव शर्मा और निशांत उसके घर आए। नौकरी के लिए पंजीकरण कराने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट मशीन से उसके फिंगरप्रिंट ले लिए।
इसी तरह उक्त आरोपियों ने गांव के जितेंद्र, मोहनवीर और शिवम से भी आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट लिए। सभी को बताया कि नौकरी के लिए पंजीकरण हो गया है। सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
जोधपुर साइबर थाने से मिला नोटिस
पीड़ित दीपक के अनुसार 11 अगस्त को साइबर क्राइम थाना जोधपुर से मोहनवीर और जितेंद्र को नोटिस मिला। नोटिस में डीसीबी बैंक में उनका खाता खुले होने और उसमें धोखाधड़ी का रुपया आने की बात पता चली। यह भी पता चला कि उक्त रुपया निकाल लिया गया है।
धोखाधड़ी हुई तो पुलिस को प्रार्थना पत्र दें
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि प्रतीक शर्मा, प्रसून और अनंत कौशिक के खिलाफ पहले से एक रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच जारी है और पुलिस पूरे गैंग का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी ही धोखाधड़ी हुई है तो वह कोतवाली सहपऊ में प्रार्थना पत्र दे सकता है।