फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row over MMDR BillThink of Odisha’s future generations why did Patnaik express displeasure in a letter to MPs

एमएमडीआर बिल पर रार: ‘ओडिशा की पीढ़ियों के बारे में सोचें’, पटनायक ने सांसदों को खत लिखकर क्यों जताई नाराजगी?

Sat, 29 Aug 2026 01:55 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 01:55 PM IST
सार

बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सांसदों से अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने ओडिशा के भाजपा सांसदों से एक संशोधन वापस लेने की मांग करने की अपील की।  आईए जानते हैं उन्होंने 13 अगस्त को ओडिशा के लिए काला दिन क्यों बताया है? 

 

विज्ञापन
Row over MMDR BillThink of Odisha’s future generations why did Patnaik express displeasure in a letter to MPs
नवीन पटनायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को ओडिशा के भाजपा सांसदों को पत्र लिखाकर अपनी नाराजगी जताई। इसमें उन्होंने एमएमडीआर एक्ट में किए गए उन संशोधनों को वापस लेने की मांग करने का आग्रह किया है। जो मिनरल राइट्स और मिनरल वाली जमीन पर टैक्स लगाने के राज्यों के अधिकारों को सीमित करते हैं। 

विज्ञापन

पटनायक ने पत्र में क्या लिखा? 
पटनायक ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों से यह भी अपील की कि वे उन लोगों के हितों की रक्षा करें जिन्होंने उन्हें संसद के लिए चुना है।  पटनायक ने पत्र में कहा, 'मैं आपसे (भाजपा सांसदों से) ईमानदारी से अपील करता हूं कि आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और ओडिशा की आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचें। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप एमएमडीआर एक्ट में किए गए उस संशोधन को चुनौती दें और उसे पलटने की मांग करें, जिससे राज्य सरकार की शक्तियां छिन जाती हैं।'

विज्ञापन

यह कहते हुए कि संसद भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, पटनायक ने कहा कि सांसद लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंच पर ओडिशा की आवाज़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटनायक ने किसे चिंता की बात बताया? 
पटनायक ने पत्र में लिखा, 'ओडिशा के लोगों ने अपने हितों की रक्षा के लिए आप पर भरोसा करके आपको चुना था। इसलिए यह बहुत चिंता की बात है कि आपने एक ऐसे मनमाने कानून के पक्ष में वोट दिया, जिसके ओडिशा के उन लोगों पर दूरगामी और बुरे असर पड़ेंगे जिन्होंने आप पर भरोसा किया था।'

13 अगस्त को काला दिन क्यों बताया? 
उन्होंने कहा कि 13 अगस्त, जब लोकसभा में ओडिशा के भाजपा सांसदों के समर्थन से 'खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम संशोधनों बिल, 2026' पास हुआ। यह राज्य के लिए एक काला दिन था। उन्होंने पत्र में लिखा, 'लोकसभा में इस बिल पर दस मिनट से भी कम चर्चा हुई, जबकि इसमें ऐसे प्रावधान थे जिनका ओडिशा के लोगों पर दूरगामी असर पड़ने वाला था। यह कोई मामूली कानून नहीं था।'

संसद ने इस महीने की शुरुआत में 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' पास किया था। पटनायक ने हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर उनसे एमएमडीआर अमेंडमेंट एक्ट, 2026 पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed