{"_id":"6a9292af410c3545040f7109","slug":"after-wife-death-husband-committed-suicide-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस न्यूज: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक रूप से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस न्यूज: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक रूप से परेशान
Sat, 29 Aug 2026 01:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:35 PM IST
सार
करीब ढाई वर्ष पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब ढाई वर्ष पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन