{"_id":"5eb6eb858ebc3e90b33afe48","slug":"police-pulic-meeting-shaphu-news-ali233288913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में दोनों पक्ष को बुलाकर एसडीएम ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में दोनों पक्ष को बुलाकर एसडीएम ने कराया समझौता
विज्ञापन
कोतवाली पर दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद दोनों पक्षों से वार्ता करते एसडीएम राजेश कुमार एवं कोत
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरण में दो बृहस्पतिवार की रात जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग मामले में एसडीएम ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलवाकर समझौता कराया है। यह क्षेत्र में अब तक का पहला मामला है जब दोनों पक्षों में समझौता कराया गया हो।
बता दें कि गांव बहादुरपुर देवकरण में पिछले कई सालों से एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। बृहस्पतिवार की दोपहर को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद देर रात उसी युवक को एक बार फिर दूसरे पक्ष ने घेर लिया जब वह गांव में ही किसी भैंस का दवाई देने जा रहा था। वह युवक किसी तरह से वहां से बच निकला इसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों पक्ष फायरिंग करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे थे। पिटे हुए युवक के पक्ष के लोग इसकी शिकायत करने डीएम के पास गए।
डीएम ने घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार को इसमें जांच करने के लिए कहा। इसी संदर्भ में एसडीएम ने दोनों पक्षों को कोतवाली मे बुलाकर झगड़ा न करने एवं आपस में प्यार मोहब्बत से रहने की सलाह दी। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए और भविष्य में आपस में न झगड़ा न करने का समझौता लिखकर दिया। पिटने वाले पक्ष का कहना था कि बैठक में वह पक्ष नहीं आया जिसने उनके साथ मारपीट की थी। इस मौके पर कोतवाल राजवीर सिंह, एसआई राम नरेश सिंह, एसआई बृजराज सिंह, लेखपाल शिव कुमार गौतम, लेखपाल नरेंद्र मौजूद थे।