{"_id":"608d9dc48ebc3e593a18aa9f","slug":"hathras-counting-will-be-done-on-56-tables-preparation-completed-sadabad-news-ali2622661174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 56 टेबलों पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 56 टेबलों पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मतगणना को लेकर सादाबाद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज यहां 56 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। आगरा रोड स्थित मंडी समिति के परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल का डीएम व एसडीएम ने जायजा लिया। मतगणना स्थल पर टेबल लगाने के साथ ही बैरीकेडिंग करा दी गई। बिजली, पानी से लेकर कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बिना पास के किसी भी कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके एजेंट को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल से पहले बनाए गए प्रवेश गेट पर चिकित्सकों की टीम ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल की जांच करेगी और उनका तापमान नापेगी। इसके बाद ही प्रत्याशी और उनके एजेंटों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। मतगणना कर्मियों से मास्क लगाकर आने के लिए कहा गया है।
ब्लॉक की 51 ग्राम पंचायतों के लिए यहां 56 टेबलें लगाई गई हैं, जिन पर मतगणना की जाएगी। प्रति मतगणना टेबल पर एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक की तैनाती की गई है। मतगणना के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी नजर बनाए रखेंगे। इस दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, देवेंद्र गौतम, आरआई देवीशरण शर्मा आदि मौजूद रहे।