फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a boy arrest by noida police

नोएडा पुलिस ने खातीखाने से युवक दबोचा

Sun, 25 Oct 2015 11:43 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 25 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। खातीखाना के पास गणेशगंज में छापा मारकर पुलिस के एक युवक को दबोच लिया। जानकारी के लिए जब मोहल्ले के लोग सदर कोतवाली पहुंचे तो पता चला कि यह कार्रवाई नोएडा पुलिस ने की थी। युवक पर नोएडा की एक महिला को फेसबुक पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

युवक का नाम संजय शर्मा निवासी खातीखाना है। वह गणेश गंज में जलेसर वालों के नाम से लोहे के गेट, जंगले आदि बनाते हैं। हाल ही में उसने अपनी पत्नी को मल्टी मीडिया फोन दिलाया था। पत्नी के फोन चलाने में असमर्थता जताने के बाद उसने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया। आरोप है कि फेसबुक पर उन्होंने नोएडा सेक्टर-24 में किसी महिला को अश्लील मैसेज और फोटो भेज दिए। बीते दिनों इस महिला ने नोएडा सेक्टर 24 के थाने में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने फोन को सर्विलांस पर लगाया तो संजय के फोन की लोकेशन हाथरस में खातीखाने में मिली। उसके फोन पर पिता सुरेंद्र की आईडी लगी थी। नोएडा पुलिस दोपहर करीब एक बजे यहां आई और कोतवाली में आमद कराई। सेक्टर-24 के दारोगा राजीव विश्वकर्मा के साथ चार सिपाही थे। कोतवाली से सादा वर्दी में एसओजी के जवानों को साथ लेकर पुलिस ने खातीखाना में युवक को दबोचा और बिना देर किए उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed