फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़ने पर छात्रों पर बढ़ेगा फीस का बोझ

Mon, 24 Aug 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
education
फोटो-10-कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने आए उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद? - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों व महाविद्यालय प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें जिले के 147 महाविद्यालयों को लखनऊ विश्वविद्यालय से न संबद्ध करके छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ से जुड़ने पर छात्रों की फीस में चार गुना तक बढ़ोत्तरी होगी। जिसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रबंधक आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि जनपद के 147 महाविद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी कालेज कानपुर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखे जाएं। लखनऊ विश्वविद्यालय की अपेक्षा कानपुर विश्वविद्यालय की फीस चार गुनी अधिक कम है। जिसके चलते ग्रामीण परिवेश के लाखों छात्र-छात्राएं स्नातक, परास्नातक सहित अन्य कोर्स सहजता से कर लेते हैं। जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय की फीस कानपुर विश्वविद्यालय से चार गुना अधिक है।
विज्ञापन

जिले की आबादी अधिकांश ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके चलते इस शुल्क को वहन करना कठिन होगा। जनपद के लाखों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों की आर्थिक समस्या को देखते हुए हरदोई के समस्त जनप्रतिनिधि सांसद, राज्यसभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकों ने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल को पत्र लिखकर भी अपना-अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद शासन अभी तक विचार नही कर पा रहा है। जनपद हरदोई के अधिकांश महाविद्यालय कानपुर विश्वविद्यालय से सटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन या तो कानपुर विश्वविद्यालय के समतुल्य फीस लखनऊ विश्वविद्यालय में लागू करे या तो उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों की फीस समान कर दी जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व कालेज प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। इस मौके पर रविंद्र सिंह, दीपक मिश्र एडवोकेट, ओम प्रकाश तिवारी एडवोकेट, विकास विक्रम, पुनीत गुप्ता, धीरज सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed