Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent child sleeps for 15 hours after consuming cough syrup; dies

Hardoi News: कफ सीरप पीकर 15 घंटे सोती रही मासूम, मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Innocent child sleeps for 15 hours after consuming cough syrup; dies
फोटो- 21- मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हाथ में कफ सिरप लिए रोते बिलखते अलकाफिया के परिजन। संवाद
विज्ञापन

- डॉक्टर के मुताबिक ओवरडोज से मौत होने की बात आई सामने
- कफ सीरप की शीशी लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के परेड़ी में फुफेरे भाई के नामकरण समारोह में शामिल होने आई मासूम ने बुधवार शाम घर में रखा कफ सीरप पी लिया। दादी को सीरप की शीशी थमाकर मासूम सोने चली गई। सुबह तक वह नहीं उठी तो परिजन उसे नर्सिंगहोम ले गए। यहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई निवासी सद्दाम राज मिस्त्री हैं। उनकी बहन साहेबा का घर परेड़ी में है। साहेबा के बेटे का नामकरण समारोह बृहस्पतिवार को था। इसमें शामिल होने के लिए बुधवार को उनकी मां शबीना, पत्नी रेहाना, भाई शादाब और बेटी अलकाफिया (4) परेड़ी गई थीं। शबीना ने बताया कि बेटी के घर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कफ सीरप रखी थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग सात बजे खेल-खेल में अलकाफिया ने आधी शीशी सीरप पी ली। इसके बाद वह शीशी लेकर शबीना के पास पहुंची और सीरप पी लेने की जानकारी दी। परिजनों ने इसे सामान्य बात समझकर गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद बच्ची सो गई। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक जब अलकाफिया नहीं जगी, तो परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि परिजन कफ सीरप की शीशी साथ लेकर आए थे। बच्ची ने ज्यादा मात्रा में सीरप पी ली। ओवरडोज होने और लंबे समय तक सोते रहने के कारण उसकी मौत हो गई।


इनसेट
घटना से परिवार में कोहराम...खुली रखी थी शीशी
मृतका की बुआ के परिवार में एक बुजुर्ग ने बुधवार को कफ सीरप पी थी। इसके बाद वह शीशी का ढक्कन बंद करना भूल गए। खेल खेल में वहां पहुंची मासूम ने सीरप पी ली। परिजनों को भी इसका पता चला लेकिन सबने इस सामान्य बात ही समझा। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। छोटी बहन दो साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed