Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   'Superfast' status removed from Garib Rath Express; train number to change effective January 6

Hardoi News: गरीब रथ एक्सप्रेस से हटा सुपरफास्ट का दर्जा, छह जनवरी से बदलेगा नंबर

Fri, 06 Nov 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Superfast' status removed from Garib Rath Express; train number to change effective January 6
- ट्रेन अब 12203-04 के बजाय 14693-94 नंबर से चलेगी
विज्ञापन

- यात्रियों को किराए में भी मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का भी सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। स्थानीय स्टेशन पर ठहरने वाली गरीब रथ अब एक्सप्रेस की तरह चलेगी। रेलवे ने यह निर्णय करते हुए छह जनवरी से ट्रेन के लिए नया नंबर भी जारी कर दिया गया है। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के बाद यात्रियों को किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12203-04 गरीब रथ एक्सप्रेस सुपरफास्ट श्रेणी में संचालित होती है। चूंकि, अब ट्रेन अपने औसत समय से अधिक वक्त ले रही है, ऐसे में रेलवे अब इस ट्रेन का भी सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा समाप्त कर रही है। मंडल वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इस ट्रेन को सुपरफास्ट की श्रेणी से बाहर किया जा रहा है। इसके बाद इस ट्रेन का नया नंबर 14693-94 होगा। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने पर यात्रियों को लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से भी राहत मिलेगी। हालांकि, वास्तविक किराए में कितनी कमी होगी, यह रेलवे की ओर से जारी संशोधित किराया सूची से स्पष्ट होगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का नंबर बदलने से यात्रियों को टिकट बुकिंग और समय-सारिणी देखते समय सावधानी बरतनी होगी। छह जनवरी से नई संख्या के आधार पर ट्रेन की जानकारी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed