Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More than a thousand teachers filed objections.

Hardoi News: एक हजार से अधिक शिक्षकों ने दर्ज कराई आपत्ति

Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand teachers filed objections.
परिषदीय शिक्षकों की वरीयता सूची में विसंगति, पदोन्नति अटकी
विज्ञापन

- एक हजार से अधिक शिक्षकों ने दर्ज कराई आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी




हरदोई। परिषदीय शिक्षकों की वरीयता सूची में भारी विसंगतियां सामने आई हैं। इन विसंगतियों के कारण पदोन्नति प्रक्रिया रुक गई है। एक हजार से अधिक शिक्षकों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।



परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 9249 शिक्षकों की वरीयता सूची जारी की गई थी। इस सूची में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराईं। इन आपत्तियों की संख्या 1000 से अधिक हो गई है। पदोन्नति समिति इन आपत्तियों के निस्तारण का कार्य कर रही है। हालांकि, भारी संख्या में विसंगतियां होने से निस्तारण में कठिनाई आ रही है। बृहस्पतिवार को भी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही। विभागीय निर्धारित समय के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन






उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार मौलिक नियुक्ति को वरीयता का आधार बनाना चाहिए। सूची में कहीं मौलिक नियुक्ति तो कहीं पदोन्नति तिथि को आधार बनाया गया है। त्यागी ने मांग की है कि सभी विसंगतियों का सही से निस्तारण किया जाए। इसके बाद ही पदोन्नति की आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सूची में शामिल विवरण शिक्षकों की ओर से उपलब्ध कराया गया है। सूची में जो भी तकनीकी कमी है, उसे दूर किया जा रहा है। शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा रहा है। शिक्षक अपनी आपत्ति निर्धारित प्रारूप पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विसंगतियों निस्तारण समिति के माध्यम से कराया जा रहा है।-प्रभात मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed