Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3,200 bikes and 600 cars ready for delivery today

Hardoi News: आज डिलीवरी के लिए 3200 बाइकें और 600 कार तैयार

Fri, 06 Nov 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
3,200 bikes and 600 cars ready for delivery today
फोटो-46-बालाजी हांडा शोरूम के बाहर बाइकों के बारे में जानकारी लेते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-50-मारूती के शोरूम में कार के बारे में जानकारी देते कर्मचारी व मौजूद व ग्राहक। संवाद
- बुकिंग ज्यादा पर कुछ लोग दिवाली पर भी लेंगे वाहनों की डिलीवरी
- मारूती और हुंडई के शोरूमों में बहार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। धनतेरस आज है। बाजार सज गए हैं। कार, बाइक और ट्रैक्टर से लेकर बर्तन और ज्वैलरी बाजार तक में उत्साह है। त्योहारी उमंग न सिर्फ कारोबारियों में है, बल्कि खरीदारों में भी है। शायद यही वजह है कि धनतेरस पर वाहनों और जेवरों की डिलीवरी पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। बुकिंग के आधार पर डिलीवरी देने की तैयारी बृहस्पतिवार से ही कार और बाइक के विभिन्न शोरूम में तेजी से होती रही। धनतेरस के बाद दिवाली के दिन भी कार और बाइक की डिलीवरी लेने के लिए कुछ लोगों ने बुकिंग करा रखी है।




फोटो-48-यश अग्रवाल। आर्काइव
. शहर में मारूती के दो शोरूम हैं। कांसेप्ट कार्स के नेक्सा और एरीना शाेरूम में बड़ी संख्या में कारों की बुकिंग हुई है। कांसेप्ट कार्स के निदेशक यश अग्रवाल बताते हैं कि एरीना में 600 कारों की बुकिंग है और इनमें से 350 कारों की डिलीवरी धनतेरस के दिन की जानी है। इसी तरह नेक्शा शोरूम में भी 230 कारों की बुकिंग है। धनतेरस के दिन 120 कारों की डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन


फोटो-47-कपिल अग्रवाल। आर्काइव

. शहर में लखनऊ रोड पर हुंडई कार का शोरूम बालाजी हुंडई नाम से है। शोरूम के मालिक कपिल अग्रवाल बताते हैं कि कारों की बुकिंग और डिलवरी नवरात्र से लगातार ही चल रही है। बृहस्पतिवार को भी 14 कारों की डिलीवरी दी है और शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर 65 कारों की डिलीवरी देने की तैयारी अब तक हो चुकी है। यह संख्या कुछ बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



. बाइक बाजार की बात करें तो यहां भी त्योहारी धूम देखने को मिल रही है। टीवीएस के शोरूम स्टांचली टीवीएस में 400 बाइकों की बुकिंग है और इनमें से 300 की डिलीवरी धनतेरस को होनी है। टीवीएस का ही एक शोरूम सांडी रोड पर तायल टीवीएस है। यहां धनतेरस को 701 बाइक की डिलीवरी होनी है।

फोटो-49-केशव गुप्ता। आर्काइव
. बालाजी हांडा में धनतेरस पर 600 बाइकों की डिलीवरी की तैयारी है, तो केशव हांडा में भी धनतेरस के मौके पर 500 ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी देने की तैयारी की गई है। जावा की 15 बाइकों की डिलीवरी भी शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर होनी है।

इनसेट
फोटो-11- काशीनाथ ज्वेलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद
सराफा बाजार में आज सुनाई देगी गिन्नी और सिक्कों की खनक
धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना भी न सिर्फ शुभ माना जाता है बल्कि यह एक परंपरा सी है। यही वजह है कि सराफा बाजार भी धनतेरस के लिए सज-धजकर तैयार है। शहर में स्थित अलग अलग शोरम के अंदर भव्य सजावट किए जाने के साथ ही बाहर भी रोशनी से प्रतिष्ठानों को जगमग किया गया है।

फोटो-12-अनिल महेंद्रा। आर्काइव
. काशीनाथ ज्वैलर्स के अनिल महेंद्रा बताते हैं कि बाजार बेहतर है। धनतेरस के दिन जो बिक्री होगी उसकी लगभग 25 प्रतिशत बुकिंग ग्राहकों ने पहले से ही करा रखी है। वह बताते हैं कि अब सहालग भी शुरू हो रही है, तो इसके मद्देनजर भी लोग जेवर खरीद रहे हैं। हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में रोज हो रहा उतार चढ़ाव बाजार पर ही फर्क डाल रहा है।

फोटो-13-शिवम कपूर। आर्काइव
. अतुल ज्वैलर्स के मालिक शिवम कपूर बताते हैं कि धनतेरस पर जेवर लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों ने बुकिंग कराई है। वह कहते हैं कि धनतेरस के दिन आम तौर पर सोने चांदी का बाजार चढ़ता है। इससे कुछ दिन पहले बाजार थोड़ा हल्का होता है, तो भाव कम होते हैं। पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को उसी भाव पर जेवर दिए जाते हैं, जो बुकिंग वाले दिन होते हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन डिलीवरी लेते हैं, लेकिन भाव पुराना ही मिल जाता है। इसमें ग्राहकों का भी फायदा रहता है।


फोटो-35-अर्जुन मेहरोत्रा। संवाद
. त्रिलोकी नाथ ज्वैलर्स के संचालक अर्जुन मेहरोत्रा कहते हैं कि धनतेरस पर ज्यादा बिक्री ताे चांदी के सिक्कों की ही हाेती है। आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा समृद्ध न रहने वाले लोग भी धनतेरस पर सिक्कों की खरीद करते हैं। ज्यादातर की पसंद चांदी के सिक्के ही होते हैं। हालांकि आर्थिक रूप से मजबूत लोग सोने की गिन्नी भी खरीदते हैं। उनके पास आने वाले ज्यादातर ग्राहक चांदी के सिक्के ही लेते हैं। जेवरों की खरीद सामान्य ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed