{"_id":"59626ed14f1c1bdd7e8b4598","slug":"six-members-of-anjuman-islamiya-arrested-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":" धोखाधड़ी में अंजुमन इस्लामिया के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी में अंजुमन इस्लामिया के छह सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जमीन के फर्जी प्रपत्र तैयार कर बैनामा कराने के आरोप में पुलिस ने अंजुमन इस्लामिया के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने अदालत से स्टे लिया था। शनिवार को स्टे अवधि समाप्त होने पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
करीब चार माह पूर्व प्रतिसार निरीक्षक नजमुल हसन ने सदर कोतवाली में पुलिस लाइन की जमीन का फर्जी बैनामा करा कब्जे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में उन्होंने अंजुमन इस्लामिया के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद खालिद समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद वक्फ बोर्ड के सदस्य कोर्ट से स्टे ले आए थे। अंजुमन इस्लामिया के सदर की स्टे अवधि अभी बरकरार है। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपियों में से मोहल्ला बावन चुंगी निवासी हफीज अहमद पुत्र महफूजअली, सरताज अहमद पुत्र सिराज, मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी रहमत अली पुत्र मुर्तजा अली, डॉ. इमरानबेग पुत्र सज्जाद बेग, फारु ख राशिद पुत्र नजीब अहमद और इंतजार हुसैन पुत्र इकरार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अंजुमन इस्लामिया संस्था के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों में रोष को देखते हुए एहतियातन एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शहर के प्रमुख चौराहों व जामा मस्जिद के पास पुलिस फोर्स तैनात की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।