{"_id":"6a945cdd334a1ddbf0047be0","slug":"protected-animal-slaughtered-under-the-guise-of-a-dairy-remains-found-meerut-news-c-72-1-mct1010-158571-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी की आड़ में किया संरक्षित पशु का वध, अवशेष मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी की आड़ में किया संरक्षित पशु का वध, अवशेष मिले
विज्ञापन
लोहियानगर पुलिस ने डेयरी बंद कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी स्थित चमड़ा पैठ कॉलोनी की गली नंबर-1 में रविवार को एक डेयरी के अंदर गाय के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की और डेयरी को बंद कराकर उस पर ताला लगा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अखलाक की डेयरी है। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि जाकिर कॉलोनी की डेयरी में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हैं। लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डेयरी के अंदर पहुंचकर निरीक्षण और तलाशी ली। इस दौरान वहां संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने डेयरी को बंद कराते हुए ताला लगा दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। डेयरी संचालक अखलाक फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -