फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former MLA's son's car stopped; subjected to abuse and vandalism.

Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे की कार रोककर की अभद्रता, तोड़फोड़

Sun, 30 Aug 2026 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son's car stopped; subjected to abuse and vandalism.
टूंडला कोतवाली में थाना प्रभारी को तहरीर देते पूर्व विधायक नसुरुद्दीन सिद्धिकी के पुत्र खालिद न - फोटो : टूंडला कोतवाली में थाना प्रभारी को तहरीर देते पूर्व विधायक नसुरुद्दीन सिद्धिकी के पुत्र खालिद नसीर व अन्य संगठन
टूंडला। एत्मादपुर से परिवार के साथ कार से घर लौट रहे पूर्व विधायक के बेटे एवं सपा नेता खालिद नसीर के साथ शनिवार को कार सवारों ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी के साथ कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने सात-आठ युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर अंतर्गत मोहम्मद गालिब नगर निवासी सपा नेता खालिद नसीर पूर्व विधायक नसीरुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र हैं। वह शनिवार शाम छह बजे करीब अपने परिवार के साथ एत्मादपुर से कार से पत्नी एवं साले के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि लाल रंग की कार में सवार आठ युवकों ने टूंडला के पास रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कार को नहीं रोका तो उनकी कार का पीछा करने लगे थे। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल के निकट उक्त लोगों ने पूर्व विधायक की कार को रोककर खिड़की खोलने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ कार में तोड़फोड़ तक कर डाली। मौके पर झगड़ा होते देख टोलकर्मियों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता ने तीन नामजद सहित सात-आठ युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मारपीट एवं अभद्रता करने के आरोपी रामप्रकाश, रमेशचंद्र, बाल किशन निवासी गांव बन्ना थाना टूंडला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed