फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Had the rule of law prevailed, an FIR would have been registered against the IPS officer: Akhilesh Yadav.

कानून का राज होता तो आईपीएस पर दर्ज होती प्राथमिकी : अखिलेश यादव

Sun, 30 Aug 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Had the rule of law prevailed, an FIR would have been registered against the IPS officer: Akhilesh Yadav.
- दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में की मुलाकात
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। एसएसपी ऑफिस में पिटाई और एसओजी दफ्तर में खलनायक फिल्म के गीत पर नचवाने का आरोप लगाने वाले किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों ने आपबीती सुनाई। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अगर शासन-प्रशासन में निष्पक्षता होती तो किसान नेताओं पर अत्याचार करने वाले तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की जाती।
अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी दोनों को न्याय दिलाने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को पिछड़े और दलित (पीडीए) और समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण शिकार बनाया गया है। उन्होंने पीड़ितों को अदालत का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी।
विज्ञापन

----
आज दर्ज होंगे गवाहों के बयान
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के आदेश पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। उनके कार्यालय से दो गवाहों फैजल और पिंटू को नोटिस भेजा गया है। दोनों गवाहों को सोमवार आज सहारनपुर डीआईजी के दफ्तर में दोपहर 12 बजे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed