फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup falls into gorge on Tapun-Drabla road; youth dies.

Chamba News: टपुण-द्रबला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, युवक की मौत

Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pickup falls into gorge on Tapun-Drabla road; youth dies.
टपुण - द्रबला रोड़ पर हुए हादसे के बाद शव को ले जाते ग्रामीण : जागरूक पाठक - फोटो : टूंडला के अलावलपुर मार्ग पर घायल पडे़ सा​धू बेनामी संवाद
चंबा से घर लौटते समय द्रबला के पास हुआ हादसा, पुलिस ने सुबह खाई से निकाला शव
विज्ञापन


परोंटा गांव का रहने वाला था अजय, पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। टपुण-द्रबला सड़क पर द्रबला के समीप शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पिकअप वाहन में सवार होकर चंबा से अपने घर परोंटा की ओर लौट रहा था।
द्रबला के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक अजय कुमार पुत्र मदन लाल परोंटा गांव का रहने वाला था। हादसा देर रात को होने के कारण वाहन और युवक के खाई में गिरने की जानकारी सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को खाई से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
छोटे भाई-बहन को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया अजय
मंगला। टपुण-द्रबला सड़क हादसे ने परोंटा गांव के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। 29 वर्षीय अजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसका शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अजय अपने पीछे छोटे भाई और बहन को छोड़ गया है। बड़े भाई की अचानक मौत से दोनों सदमे में हैं। जवान बेटे की मौत ने माता-पिता को भी तोड़कर रख दिया है। बेटे का शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed