फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother and son injured after being hit by a speeding bike.

Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां-बेटे घायल

Sun, 30 Aug 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mother and son injured after being hit by a speeding bike.
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने मां-बेटे की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। महिला को उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल एनआईटी-3 में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे अभी बयान देने के लिए अनफिट बताया है।
विज्ञापन

हादसे के सात दिन बाद 30 अगस्त को बेटे की शिकायत पर थाना डबुआ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी राहुल भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी मां मंजू शर्मा (51) के साथ मोटरसाइकिल से सैनिक कॉलोनी में अपने ताऊ के घर जा रहा था। वह बाइक चला रहा था और मां पीछे बैठी थीं। सेंट जोन्स स्कूल के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे के बाद मौके से उक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। 24 अगस्त को अस्पताल से मंजू की चिकित्सकीय रिपोर्ट मिली, जिसमें सिर में अंदरूनी चोट की आशंका में न्यूरो सर्जरी की राय लेने की बात कही गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed