फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for mobile hacking and fraud.

Faridabad News: मोबाइल हैक कर 5.12 लाख की ठगी, खाता संचालक गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for mobile hacking and fraud.
साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला के फोन पर आए लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर 5.12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता संचालक को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप (24) निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे 29 अगस्त को वैशाली नगर, जयपुर से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसके फोन पर लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 5.12 लाख रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में पहुंची थी, उसका संचालन आरोपी संदीप के पास था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खाते में आई रकम में से अपना हिस्सा निकाल लिया और बाकी रकम ठगी में शामिल अन्य लोगों द्वारा बताए गए खातों में भेज दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बीएससी पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed