फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   To save the environment.

पौध रोपण कर पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

Mon, 05 Jun 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 05 Jun 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
To save the environment.
पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला

नगर के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने पौध रोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे पार्क में पौधारोपण किया गया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्या राधारानी पाराशर व इको क्लब अधिकारी उमा शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और शुद्ध हवा प्रदान कर वातावरण को स्वच्छ रखते हैं। इस दौरान छात्राओं ने वृक्ष लगाओ धरा बचाओ, वृक्षा रोपण करना है प्रदूषण दूर भगाना है,
विज्ञापन


वृक्षारोपण कार्य महान आदि नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र कुमार, सहायक अध्यापिका, संगीता शर्मा, आरती गुप्ता, मोनिका वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तगा सराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या पूनम त्यागी ने कहा कि पौध रोपण कर हम वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं और पर्यावरण को बचाने में भी सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड द्वारा रेलवे स्टेशन पर चल रहे जल सेवा समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। इसमें मंजू त्यागी, सोनिका, खुशी शर्मा, शिवानी, सिम्मी, चिंकी, छवि कश्यप, सोनिया, सिमरन, आकांक्षा आदि का सहयोग रहा।

शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति व वन विभाग के तत्वावधान में रेलवे पार्क में आयोजित पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि पृथ्वी पर लगातार विकास के नाम पर पेड़ों का अवैद्य कटान हो रहा है। जिससे परिस्थिति संतुलन में असंतुलन पैदा हो रहा है।

वन विभाग के राकेश कुमार ने कहा कि वर्षा ऋतु में वन महोत्सव में वृक्षारोपण के लिए विभाग द्वारा पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। संजय कृपाल नें कहा कि जल्द ही जनता को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर डा. ताराचंद, चौधरी सुखवीर सिंह, अशोक कुमार त्यागी, लक्ष्मण शर्मा, बाबू खां, आसिफ कुरैशी, प्रवीण जाटव, राकेश आदि मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण के मौके पर कूड़ा निस्तारण योजना को सफल बनाने के लिए डीपीएस व नगर पालिका ने 400 डस्टबिन का वितरण किया। नगर पालिका ईओ संजय मिश्रा के आह्वान पर डीपीएस की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने डस्टबिन वितरण करने का निर्णय लिया।

सोमवार को नगर पालिका के बाहर पालिका चेयरमैन मालती भारती, डीपीएस प्रधानाचार्या मीना आंनद, पालिका ईओ संजय मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने 400 डस्टबिनों का वितरण किया।


डीपीएस प्रधानाचार्या मीना आनंद ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भारत को स्वच्छ बनाने का जो सपना देखा उसे पूर्ण जिम्मेदारी से हम सभी को निभाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed