{"_id":"6a91c807ad403d3857064913","slug":"arrested-on-charges-of-rape-after-administering-a-stupefying-substance-in-a-cold-drink-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147408-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
देहात थाना पुलिस ने पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के दोयमी रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने 20 जनवरी 2026 को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म और डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। अब आरोपी अपने एक दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने शिकायत पर दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव असौड़ा निवासी शरीफ मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में सब्जी की दुकान करता है। उसका उनके घर भी आना-जाना था। 20 जनवरी 2026 को वह घर में अकेली थीं। आरोपी नशीली कोल्डड्रिंक लेकर उनके घर पहुंचा और उन्हें पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी ने वारदात की और उनके वीडियो व फोटो ले लिए।
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर उनसे डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। अब आरोपी उनपर अपने एक दोस्त अमन चौधरी उर्फ मूले से शारीरिक संबंध बनाने व दो लाख रुपये और देने का लगातार दबाव बनाता आ रहा है। ऐसा न करने पर आरोपी व उसके दोस्त उनके पति को जान से मारने व उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर शरीफ व अमन चौधरी उर्फ मूले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शरीफ को ततारपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन चौधरी की तलाश है।