फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The benefit of free travel vanished amidst the bus shortage and overcrowding

Hapur News: बसों की किल्लत और भीड़ में गायब हुई मुफ्त सफर की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The benefit of free travel vanished amidst the bus shortage and overcrowding
बुलंदशहर रोड पर बस का इंतजार करती सड़क पर खड़ी बहनें। संवाद
हापुड़। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। बसों की किल्लत और यात्रियों की भीड़ के कारण महिलाओं के मुफ्त सफर की सुविधा गायब हो गई। पीछे से ही भीड़ के कारण बसों में सवार होने के लिए यात्रियों की बीच धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने के लिए निकली बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के बाद भी परेशानी झेलनी पडी। मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर में यात्रियों की भीड़ रही, वहीं शहर के बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड पर यात्रियों की दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बसों की किल्लत के कारण बहनों के साथ ही सहयात्रियों को भी बसों का इंतजार करना पड़ा। तहसील चौपला, मेरठ तिराहा पर पहुंच रही बसों में पीछे से बसें फुल थी, जिस कारण चालक भी बसों को बिना रोके ही आगे के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बसें यात्रियों को देखकर रुक रही थी, उनमें भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों में सवार होने के लिए धक्का मुक्की भी हुई लेकिन इसके बाद भी बहनों को सीट नहीं मिल सकी और खड़े होकर बसों में सफर करना पड़ा।
बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सुबह से लेकर शाम तक सभी मार्गों पर यही हाल रहा। रोडवेज बसों की किल्लत के कारण बहनों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।

बस अड्डे पर पहुंचते ही फुल हो गई बस
मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर से किठौर, मोदीनगर मार्ग के लिए बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन पर्व पर बस अड्डा परिसर में भी यात्रियों की भीड़ रही। किठौर और मोदीनगर जाने वाली बसें चंद मिनटों में फुल हो जा रही थी, जिसके बाद बसों का रवाना कर दिया गया। रास्तों में जाम की स्थिति के चलते इन मार्गों पर भी बसों की किल्लत पड़ जाने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस अड्डा परिसर में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।

बसों के अतिरिक्त फेरों के बाद भी झेली परेशानी
रक्षाबंधन को लेकर परिवहन निगम की सभी बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण बसों में सवार होने और सीट पाने के लिए मारामारी मची रही। मेरठ, बुलंदशहर की तरफ से आने वाली अधिकांश बसें पीछे से ही फुल आ रही थी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गढ़ जाने वाले यात्रियों को भी सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। महिलाओं ने गोद में लिए बच्चों को बसों की खिड़कियों से सीट पर बैठाने का प्रयास किया।



सभी मार्गों पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। बस अड्डा परिसर सहित बस स्टॉप पर यात्रियों को बिठाकर बसें रवाना हो रही हैं। निगम का प्रयास है कि सभी यात्रियों को बिना परेशानी के उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। - लक्ष्मण सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed