{"_id":"6a91c6bf6a1e0b58a70d8585","slug":"humid-conditions-to-persist-for-another-three-days-weather-to-change-with-rain-next-week-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147409-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन दिन और परेशान करेगी उमस, अगले सप्ताह बारिश से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन दिन और परेशान करेगी उमस, अगले सप्ताह बारिश से बदलेगा मौसम
विज्ञापन
हापुड़। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को भी उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को पसीना छूटता रहा। दोपहर के समय धूप निकलने से गर्मी का असर और बढ़ गया। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से धूप की तपिश कुछ कम हुई, लेकिन उमस से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 63 फीसदी रही।
मौसम में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य होने के बावजूद गर्मी का अहसास ज्यादा रहा। घरों और दुकानों में पंखे और कूलर चलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। रक्षाबंधन के कारण बाजारों में भी दिनभर लोगों की आवाजाही रही। खरीदारी के लिए निकले लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाते और गमछे का सहारा लेते दिखाई दिए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि रविवार और सोमवार तक मौसम में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। इसके बाद मंगलवार को बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।