{"_id":"6a91c728fe7aa6c795084199","slug":"two-killed-in-separate-accidents-on-the-highway-hapur-news-c-135-1-hpr1006-147401-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
मृतक सनी का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जीएस कट के सामने बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जबकि देहपा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।
थाना सिंभावली, गांव राजापुर निवासी रहीस (50) हर्ष (17) और सैफ (12) के साथ मसूरी से सिंभावली जा रहे थे। जीएस कट के सामने हाईवे पर उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रहीस की मौत हो गई। हर्ष और सैफ भी उनके साथ बाइक पर थे। दोनों घायल हो गए।
दूसरे हादसे में देहपा पुलिया के पास न्यू आर्य नगर निवासी सनी (19) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सनी मजदूरी का काम करता था और तीन भाईयों में मंझला था। हादसे में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर पिता राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार के दिन युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों हादसों की जांच की जा रही है। संबंधित वाहनों और चालकों की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।