फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murder for dowry allegation

Hapur News: जहर खिलाकर महिला की हत्या का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
murder for dowry allegation
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां का आरोप है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन


हापुड़ के मोहल्ला निवाजीपुरा निवासी नफीसा ने बताया कि उसने अपनी बेटी साजिया का निकाह करीब चार साल पहले गांव सरूरपुर निवासी युवक से किया था। लेकिन निकाह के बाद से ही साजिया को उसका पति, जेठ, ननद, ननदेाई व परिवार के अन्य लोग दो लाख रुपये लाने के लिए तंग कर रहे थे। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर, भूखा-प्यासा रखते थे। साजिया की ससुराल में उसकी ननद और नंदोई का अधिक हस्तक्षेप रहा है। जिनके कहने में आकर दामाद भी बेटी के साथ बेरहमी से पेश आता। इस संबंध में उसने और परिवार के लोगों ने कई बार आरोपियों को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। आरोप है कि आठ जुलाई को आरोपियों ने उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही वह अपने परिवारजनों और अन्य लोगो के साथ सरुरपुर गई। जहां उसकी बेटी मृतावस्था में मिली और ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब मिले। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम भी कराया गया। लेकिन आज तक भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वह लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed