{"_id":"6a9c54661f53bad92c015112","slug":"both-parties-came-face-to-face-over-a-dispute-between-a-husband-and-wife-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147836-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आए आमने-सामने
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव वैठ में शनिवार को रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग घर में घुस आए और मारपीट की। घटना में शहजाद समेत तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव वैठ निवासी महताब ने बताया कि उनकी की शादी अमरोहा जनपद के बछरायूं क्षेत्र में हुई है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसी संबंध में न्यायालय में केस भी लंबित बताया जा रहा है। उनका आरोप है कि शनिवार को इसी विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के कुछ लोग महताब के घर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
महताब पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। जिसमें शहजाद घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी इकरार बचाने पहुंचा तो आरोप है कि उसके साथ भी हमला किया गया। घटना में महताब की मां के घायल होने की भी बात कही गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।