{"_id":"6797baa0e3c2ff22e205564b","slug":"65-lakh-penalty-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119689-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन बोगस फर्मों से हुआ लेनदेन, 65 लाख का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन बोगस फर्मों से हुआ लेनदेन, 65 लाख का लगा जुर्माना
Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गाजियाबाद की जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने शनिवार को गांव उपैड़ा में भाजपा नेता के पुत्र की प्लाईवुड फैक्टरी पर छापा मारा था। टीम ने जांच में तीन बोगस फर्मों से लेनदेन पाया है। जिस पर फैक्टरी संचालक से जुर्माने के तौर पर 65 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
गांव उपैड़ा में भाजपा उत्तरी के मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग के पुत्र शैंकी गर्ग की हापुड़ प्लाईवुड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी है। इस फर्म का तीन बोगस फर्मों से लेनदेन हुआ था। जिसके बाद शनिवार को तीन गाड़ियों में 10 से अधिक सदस्यों की टीम फैक्टरी पर जांच के लिए पहुंची थी। एसआईबी टीम के संयुक्त कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर के इंद्रलोक कालोनी निवासी शैंकी गर्ग की इस फर्म के जरिए प्लाईवुड और विनियर (लकड़ी का सामान) की खरीद और फरोख्त होती है। विभाग के लखनऊ मुख्यालय को सूचना मिली थी।
इसके अलावा एक सूची भी सौंपी गई थी, जिसमें फर्म का नाम भी शामिल था। जांच में सामने आया कि बंद पड़ी फर्मों से खरीद-फरोख्त के अलावा भुगतान हुआ था। जबकि, कुछ फर्मों के रजिस्ट्रेशन भी निरस्त थे। इसके बाद टीम ने फर्म के दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए थे। जांच के बाद जुर्माने के तौर पर 65 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इस छापे की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर और कई भाजपा नेता फैक्टरी भी पहुंचे थे।