फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   घर के बाहर घूम रहे युवक को गोली मारी

घर के बाहर घूम रहे युवक को गोली मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर घूम रहे युवक को गोली मारी
घर के बाहर घूम रहे युवक को गोली मारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। घर के बाहर घूम रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा निवासी फरमान ने शुक्रवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका भाई जीशान शुक्रवार की रात तरावीह (रमजान में होने वाली विशेष नमाज) होने के बाद खाना खाकर घर के बाहर मीरा रेती में घूम रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार दिल्ली निवासी छोटे और बहादुरगढ़ निवासी शादाब ने तमंचे से जीशान पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर सीओ अशोक शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायल को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। फरमान ने बताया कि आरोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं, जिसके चलते उन्होंने जीशान पर जानलेवा हमला किया है। घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed