फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   गिरफ्तारी के बाद सहायक सचिव बैंक से सस्पेंड

गिरफ्तारी के बाद सहायक सचिव बैंक से सस्पेंड

Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सहायक सचिव बैंक से सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
बल्यूट कृषि सहकारी सभा के सहायक सचिव को हिमाचल राज्य सहकारी बैंक ने सस्पेंड कर दिया। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सहायक सचिव को गिरफ्तार करने और कोर्ट से रिमांड पर भेजने के बाद बैंक प्रबंधन ने यह सख्त कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद जमानत मिल गई है। आरोपी बैंक कर्मी से गबन मामले में एसआईयू पूछताछ कर रही है। बैंक कर्मचारी मुकेश कुमार इसी साल 20 मार्च को राज्य सहकारी बैंक में भर्ती हुआ था। इससे पहले करीब सात साल तक वह बल्यूट सहकारी सभा में सहायक सचिव के पद पर रहा। उनके कार्यकाल के दौरान सहकारी सभा में लाखों का गबन हुआ। सहकारी सभा के करीब 500 से अधिक सदस्य और एक हजार के करीब उपभोक्ता हैं। हिमाचल सहकारी सभा के स्पेशल ऑडिट में गबन का मामला सामने आया था। इसके बाद सहकारी सभा का सचिव पृथी राज फरार है। पुलिस ने उसके घर पर भी दबिश दी लेकिन वह परिवार के सदस्यों के साथ भूमिगत हो चुका है। अब पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपी सचिव को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके बाद सहकारी सभा आरोपी सचिव और सभा कमेटी के पदाधिकारियों की संपत्ति का आकलन भी करवा दिया है। इस कड़ी में विभाग ने सचिव की संपत्ति को सीज कर दिया है। इसकी शीघ्र ही कुर्की करवाने के लिए मामला डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय धर्मशाला भेजा गया है।

हिप्र राज्य सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक पीके नाथ ने कहा कि हमीरपुर निवासी मुकेश कुमार मार्च 2017 में भर्ती हुआ था। पुलिस गिरफ्तारी और कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed