फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gift the gift of life to three people through blood donation

Gonda News: रक्तदान से तीन को दे जिंदगी की सौगात

Fri, 12 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gift the gift of life to three people through blood donation
गोंडा। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में शिक्षक, युवा, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करेंगे। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को डोनर कार्ड व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इससे रक्तदाता को भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि नियमित रक्तदान से रक्त संचार बेहतर होता है। नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और हृदय संबंधी बीमारियों तथा उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चेतन पराशर ने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। सड़क दुर्घटनाओं, प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त ही जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद है। एक यूनिट रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित कर तीन अलग-अलग मरीजों को चढ़ाया जा सकता है, इसलिए एक रक्तदाता तीन लोगों को नया जीवन देने में योगदान देता है। शिविर में रक्तदान के लिए 7007421513 व 9721115904 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed