फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kirana shopkeeper raped Dalit girl

किराना दुकानदार ने दलित किशोरी से किया रेप

Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किराना दुकानदार ने घरेेलू सामान खरीदने आई एक दलित किशोरी  को बंधक बना लिया। आरोपी दुकानदार ने पांच घंटे तक उसे बंधकर बना उसके संग बलात्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार की दुकान पर छापा मारा तो वहां किशोरी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने  आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना खोड़ारे में आरोपी दुकानदार के खिलाफ बलात्कार, बंधक बनाने व एससीएसटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


खोंडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित परिवार की किशोरी सोमवार दोपहर में खेत में काम करने के लिए अपने घर से निकली थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में एक किराना दुकानदार ने किशोरी  को अपनी दुकान के अंदर बुला लिया और उसे बंधक बना लिया। किशोरी ने बताया कि जब वह अंदर पहुंची तो दुकानदार ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। दुकानदार ने दुकान में अंदर से ताला भी लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर किशोरी जब पांच घंटे तक अपने घर नही पहुंची तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने निकले। परिवार के लोगों को दुकानदार सियाराम वर्मा निवासी कूकनगर ग्रांट मजरा बंदी पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना खोडारे पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाकर किशोरी को बालिका को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सियाराम वर्मा को भी मौके पर ही पकड़ लिया। दलित  किशोरी के पिताने थाना खोड़ारे में आरोपी दुकानदार सियाराम वर्मा के खिलाफ बलात्कार, बंधक बनाने, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed