फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramlila will be held for 19 days, artists will come from Rae Bareli

Ghazipur News: 19 दिन होगी रामलीला, रायबरेली से आएंगे कलाकार

Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be held for 19 days, artists will come from Rae Bareli
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से 19 दिन तक चलने वाले रामलीला के मंचन की तैयारी तेज कर दी गई है। काशी के रामनगर की तर्ज पर होने वाली इस रामलीला का इतिहास काफी पुराना है। शुरुआती दौर में हरिशंकरी के लोग खुद पात्र बनकर रामलीला का मंचन करते थे, लेकिन करीब 35 वर्षों से बाहर से कलाकारों को बुलाकर मंचन कराया जाता है। इस बार रायबरेली से कलाकार आएंगे। इस रामलीला के मंचन के लिए दस पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें मंचन के दौरान उपयोग में लाया जाता है। इन पुतलों को तैयार करने में महीनेभर से अधिक का समय लगता है।
विज्ञापन

नगर की ऐतिहासिक रामलीला 28 सितंबर से शुरू होगी, जो 19 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाकर मंचन किया जाएगा। रामलीला के दौरान रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, खर और दूषण, शरभंग मुनिस जटायू राज, कौआ, कच्छप, मछली के पुतले बनकर मंचन किया जाता है। इसके लिए महीने भर पहले से ही रामलीला मैदान में पुतले तैयार कराए जा रहे हैं। समिति के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी बच्चा बताते हैं कि काशी में जब मेधा भगत के साथ तुलसीदास ने रामलीला का मंचन किया उसी वर्ष नगर की रामलीला की शुरुआत हुई। लेकिन इसे रामनगर के नरेश उदित नारायन ने वर्ष 1776 में इसे व्यवस्थित रूप दिया। इसका मंचन अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा हरिशंकरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed