फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rain in one hour ghazipur roads submerged under 2 feet of water concealing deadly potholes commuters trouble

एक घंटा 10 मिनट में 7.5 एमएम बारिश: डेढ़ से दो फीट पानी में डूबीं शहर की सड़कें, छिप गए जानलेवा गड्ढे; परेशानी

Wed, 16 Sep 2026 09:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 09:08 PM IST
सार

शहर में दो राउंड में एक घंटा 10 मिनट हुई 7.5 एमएम बारिश से जलभराव हो गया। कई सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। पानी में सड़क के जानलेवा गड्ढे छिप गए। बारिश थमने के बाद जलभराव के साथ उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
rain in one hour ghazipur roads submerged under 2 feet of water concealing deadly potholes commuters trouble
भारी बारिश के बाद जलभराव के बीच जाती छात्राएं और वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बुधवार को दो राउंड में 70 मिनट हुई 7.5 एमएम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद, लंका, बंशीबाजार समेत शहर के अधिकांश हिस्सों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण जर्जर सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे पानी में छिप गए। इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह ठहर गया। वहीं, बारिश के बाद जलभराव के कारण करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन




सुबह 11.15 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद बारिश बंद हो गई और तीखी धूप निकल आई। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे काले घने बादल छाए और अंधेरा हो गया। फिर बारिश शुरू हो गई। इस बार बारिश की धार तेज थी और करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश के कारण लोग जहां थे, वहीं रुक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। जरूरी काम से निकले लोग रेनकोट और छाते के सहारे आवागमन करते दिखे। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जनपद का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर रहा जलभराव
मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद, लंका, बंशीबाजार, पीरनगर, विकास भवन चौराहा, मिश्रबाजार, कारगिल मार्केट, झुन्नू लाल का चौराहा, रुई मंडी और नवाबगंज सहित कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में वाहन चालकों को संभलकर आवागमन करना पड़ा।

आगे भी बारिश की संभावना : जनपद का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। - अशोक राय, आपदा विशेषज्ञ

नई नालियों में ऊपर की ओर होगी पानी निकासी
शहर में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अब जिन नालियों का निर्माण होगा, उनमें पानी निकासी की व्यवस्था ऊपर की ओर रखने का निर्णय लिया गया है। - डीके राय, ईओ नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed