फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen cylinder explodes loud blast Two workers critically injured both suffer severe leg injuries

धड़ाम से फटा ऑक्सीजन सिलेंडर: दो मजदूरों के पैर बुरी तरह जख्मी, एक का काटना पड़ा; गाजीपुर से ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 16 Sep 2026 09:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 09:19 PM IST
सार

जिले के महाराजगंज क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास निर्माण कार्य के दौरान बुधवार शाम कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में भगवान राम उर्फ विकास और अविनाश गंभीर घायल हो गए। दोनों के पैर जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Oxygen cylinder explodes loud blast Two workers critically injured both suffer severe leg injuries
अस्पताल में घायल मजदूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के महाराजगंज क्षेत्र में रेलवे लाइन की पटरियों के पास निर्माण कार्य के दौरान बुधवार शाम कमर्शियल ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर बुरी तरह जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन




जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव के अनुसार, बुधवार शाम काम बंद करने की तैयारी में मजदूर सामान समेट रहे थे। इसी दौरान भगवान राम उर्फ विकास और अविनाश कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रहे थे। सिलेंडर को जमीन पर रखते ही अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान घटनास्थल के पास स्थित मड़ईनुमा घर में राजेश बिंद की पत्नी बालमति बिंद बर्तन धो रही थीं। तेज धमाके के दौरान वह भी घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। अचानक हुए विस्फोट से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घायल भगवान राम (नान्हू) और अविनाश मूल रूप से कासिमाबाद क्षेत्र के सुरुत पाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भगवान राम (नान्हू) को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों और सिलेंडर से संबंधित परिस्थितियों की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed