फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No drivers available to operate 22 roadways buses; not a single bus runs on eight routes.

Ghazipur News: 22 रोडवेज बसें चलाने के लिए चालक नहीं, आठ मार्गों पर एक भी नहीं चलती

Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
No drivers available to operate 22 roadways buses; not a single bus runs on eight routes.
रोडवेज बस से गायब पैनिक बटन। संवाद
गाजीपुर। रोडवेज की 89 बसों में से 22 बसों को चलाने के लिए चालक नहीं हैं। जबकि जिले के आठ रूट ऐसे हैं जहां एक भी बस नहीं चलती। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रोडवेज डिपो की ओर से तमाम दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद एक वर्ष में नौ हादसे हो गए।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में कुल 89 बसें हैं। इनमें से 29 प्रतिशत यानी 25 बसों में पैनिक बटन नहीं थे या टूटे मिले। यही हाल फर्स्ट एड बॉक्स व फायर सिलिंडर दिखा। कुछ में फायर सिलिंडर तो नजर आए, लेकिन एक्सपायरी डेट नहीं दिखी। यह हाल तब है जब प्रतिदिन 1700 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। राजस्व के रूप में रोडवेज डिपो को प्रतिदिन सात लाख रुपये की आय होती है।
विज्ञापन

26 अगस्त को जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया के पास रोडवेज बस में चढ़ते वक्त मजदूर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया था। इसी तरह एक वर्ष में फोरलेन से लेकर लिंक मार्गों पर भी हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रामकिशुन कुमार व जीऊत प्रसाद ने बताया कि कई रोडवेज बस चालक खराब ड्राइविंग करते हैं। इससे हमेशा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। यहां तक कि वह शहर के अंदर भी मनमाने ढंग से बस चलाने का काम करते हैं।
जरूरत 192 की और जिम्मेदारी उठा रहे 110 कंधे : चालकों व परिचालकों की कमी के कारण रोडवेज डिपो की 22 बसें खड़ी रहती हैं।
मानक के अनुसार रोडवेज डिपो के सभी 89 बसों के संचालन के लिए 192 चालक व इतनी ही संख्या में परिचालक की जरूरत है। लेकिन वर्तमान में केवल 115 चालक रोडवेज डिपो के पास हैं।

इनमें सेे तीन अनफिट हैं। जबकि दो चालकों को डक (बसों की धुलाई के कार्य पर) लगाया गया है। ऐसे में 110 चालकों के सहारे ही रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि वर्तमान में परिचालक 118 हैं।

रोडवेज बस से गायब पैनिक बटन। संवाद

रोडवेज बस से गायब पैनिक बटन। संवाद

रोडवेज बस से गायब पैनिक बटन। संवाद

रोडवेज बस से गायब पैनिक बटन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed