{"_id":"626d743770cbf062be670ef1","slug":"hours-of-power-cut-in-heat-and-heat-made-people-miserable-ghazipur-news-vns65116676","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू और गर्मी संग घंटों की िबजली कटौती ने िकया लोगों को बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू और गर्मी संग घंटों की िबजली कटौती ने िकया लोगों को बेहाल
विज्ञापन
गर्मी और लू से इन दिनों आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह से ही सूर्य की किरण आग बरसा रही है। ऐसे में लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। उमस से पंखे और कूलर की भी हवा राहत नहीं दिला पा रही है। बेजान पशु-पक्षी भी तीखी धूप और गर्मी से बेहाल दिखाई पड़ रहे हैं। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों के लिए बीमारी का कारण बन जा रही है। स्थिति यह है कि डायरिया और बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
सूर्य की किरणें सुबह से आग बरसाने लग रहीं हैं। घर से बाहर निकलने पर पूरा शरीर झुलस जा रहा है। लोग गमछा और छाता लेकर आवागमन तो कर रहे हैं, लेकिन राहत मिलती नहीं दिख रही है। तापमान की बढ़ोत्तरी का यह क्रम लगातार बना हुआ है। इधर दो दिनों से शाम के समय ठंडी हवा लोगों को राहत तो पहुंचा रही है, लेकिन दोपहर की गर्मी से आम लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो चुके हैं। वहीं बिजली आपूर्ति भी पर्याप्त न होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ते तापमान का दंश तो लोग झेल ही रहे हैं, वहीं खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही उन्हें संक्रामक रोग की चपेट में ले रही है। ऐसे में चिकित्सक सतर्कता और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मात्र छह से सात घंटे ही मिल रही बिजली
ग्रामीण इलाकों में जहां 18 घंटे, तहसील क्षेत्र में 22 और नगर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन हालत यह है कि ग्रामीण इलाकों में मात्र छह से सात घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में तहसील क्षेत्र और नगर क्षेत्र में बिजली की बार-बार कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
छाए रहेंगे हल्के बादल
किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। कृषि मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिस होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। लगातार पूर्वी हवा 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
आज से सुबह संचालित होगा न्यायालय
गाजीपुर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रप्रकाश तिवारी के आदेशानुसार न्यायालय संचालन के संबंध में समय निर्धारित किया गया है। पहली मई से 30 जून तक कार्यालय समय सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक, न्यायालय समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक, सुबह 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, भोजन अवकाश सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक माह मई एवं जून में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर में बेल प्रार्थना पत्र की सुनवाई सुबह 8.30 बजे एवं प्रार्थना पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे तक किया जाएगा।