फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dynamic farmers convince iron by successful farming

प्रगतिशील किसानों ने सफल खेती कर मनवाया लोहा

Wed, 23 Dec 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dynamic farmers convince iron by successful farming
गाजीपुर। कुछ कर गुजरने और समाज में अलग पहचान बनाने वाले किसानों के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे। परंपरागत खेती को छोड़ तथा रसायनिक खादों को दरकिनार कर जनपद के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से खेत से सोना पैदा किया। इसका स्वाद देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले भी चख रहे हैं। एक तरफ किसान जहां उन फसलों व सब्जियों की खेती करके लोहा मनवा रहे हैं, वहीं अन्य किसानों को प्रेरित भी कर रहे हैं। किसान दिवस पर कृषि विभाग की ओर से 30 प्रगतिशील किसानों को विभिन्न ब्लाकों में सम्मानित किया गया। जिन्होंने परंपरागत खेती से ऊपर उठकर चुनौती पूर्ण तरीके से अलग फसलों की खेती करने के साथ दूसरे किसानों के लिए प्रेरणादायक बन रहे हैं।
विज्ञापन

किसान परंपरागत खेती कर काफी पिछड़ गए हैं। वह हमेशा घाटे में जा रहा है। अब हटकर खेती करनी होगी, जिससे लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो। एक हेक्टेयर पाली हाउस में आर्गेनिक विधि से सब्जी का उत्पादन शुरू किया। लौकी, नेनुआ, भिंडी और खीरा जिसकी स्थानीय बाजारों में आज काफी मांग है। खेत में ही सब्जियां अच्छे भाव में बिक रही है। लौकी व खीरा का स्वाद लंदन के लोगों ने भी चखा। - पंकज राय, करीमुद्दीनपुर
विज्ञापन

परंपरागत खेती से ऊपर उठकर किसान अब अत्याधुनिक खेती के तरफ चल दिए हैं। ऐसे में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। सम्मानित करने के साथ किसानों की समस्याओं की भी प्राथमिकता के तौर निस्तारण करें। किसान मेहनत कर खेती तो करता है, लेकिन प्राकृति के मार से उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अब जरूरत है कि किसान अत्याधुनिक खेती के तरफ बढ़े। - सुखराम तिवारी, असावर निवासी सुखराम तिवारी ने बताया की
विज्ञापन
विज्ञापन

केला की खेती से आज क्षेत्र के कई किसान जुट गए हैं। पूर्व में परंपरागत खेती से काफी घाटे का सौदा होता था। अब जबकि किसान केले की खेती कर रहे हैं तो उन्हें मुनाफा तो मिल रहा है। साथ ही अत्याधुनिक खेती के तरफ भी वे बढ़ चुके हैं। - प्रदीप राय, रेवतीपुर

अब किसानों को प्रशिक्षित करने के साथ उन्हें खेती के विषय में नई-नई जानकारी भी दी जा रही है। खेती के तौर-तरीके भी अब बदल चुके हैं। जहां वर्ष भर किसान दलहनी के रबी व खरीफ की बुआई की बात करते थे। अब सोच में जहां परिवर्तन आ चुका है, वहीं अत्याधुनिक खेती के तरफ अग्रसर हो चुके हैं। - दरोगा राय, रेवतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed