{"_id":"5d66bce88ebc3e014471fa6f","slug":"crime-1-ghazipur-news-vns4806416137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब-बियर की दुकान से एक लाख 640 की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब-बियर की दुकान से एक लाख 640 की लूट
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव के सामने स्थित देशी शराब और बीयर की दुकान पर मंगलवार की रात करीब दस-बारह बदमाशों ने धावा बोला। पिस्टल की नोंक पर सेल्समैनों की जमकर पिटाई की और एक लाख 640 रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
इलाके के बरहीं गांव निवासी विरेंद्र सिंह की बीयर और उनके भाई सुरेंद्र सिंह के नाम से सरकारी देशी शराब की दुकान जागोपुर गांव के सामने है। रात में करीब दस बजे दोनों दुकानों के सेल्समैन दीपक कुमार, रामप्रवेश राजभर अपने एक साथी की दुकान बंद कराकर बाहर खाना खा रहे थे। इसी बीच करीब एक दर्जन की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और सेल्समैनों की चांभी मांगने लगे। उन्होंने जब देने से इंकार किया, तो बदमाश गाली देने लगे। इसी बीच दो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर सेल्समैनों की कनपटी पर सटा दिया और लात-घूसों से पिटाई करने लगे। इस पर सेल्समैनों ने दुकानों का कूंजी दे दिया। बदमाश बियर की दुकान से 42410 और देशी शराब कि दुकान से 58240 रुपये ब्रिकी का निकाला। जाते-जाते देशी शराब के सेल्समैन का मोबाइल छीनकर बगल की झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद सेल्समैन ने दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दुकान मालिकों के साथ ही क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष श्यामजी यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सेल्समैनों से घटना की संबंध में जानकारी ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही पुलिस ने इधर-उधर भाग-दौड़ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि सेल्समैन दीपक राम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर लगातार बदिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही है। चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि अपराधियों में दिलोदिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि वह बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।