{"_id":"5c9e4f42bdec2258a5432696","slug":"191553878850-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में मत का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में मत का महत्व बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आदर्श बौद्ध इंटर कालेज छावनी लाइन में मताधिकार जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शिक्षक तथा कर्मचारियों ने वोट अवश्य डालने की शपथ ली। तय किया गया कि स्वयं तो मत अवश्य ही देंगे साथ ही परिवार के हर सदस्य तथा आसपास के मतदाताओं को भी बूथों पर पहुंचाया जाएगा। लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। इसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय ने कहा कि हमारे देश के संविधान के तहत 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इस मत का प्रयोग सभी को अवश्य करना चाहिए। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए जो लोग बूथों तक न जा रहे हों उन्हें वहां तक ले जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सभी को मत की ताकत को समझते हुए इसका प्रयोग करना चाहिए। मतदान भी निष्पक्ष होकर करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। आज के परिवेश में शिक्षित लोगों की संख्या बढ़ रही है। वह मत का महत्व समझते हैं। हर व्यक्ति को मतदान के लिए जागरुक करना आवश्यक है। इस मौके पर डा. मिथिलेश पांडेय, रूपक तिवारी, सत्यनारायण, सतीश कुमार, रामकुमार दूबे, प्रभुनाथ राय, पप्पू सिंह, शिवानंद तिवारी, अनुपम तिवारी, शोभा देवी, प्रमिला सिंह, सुप्रिया, अंशु, सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।