{"_id":"6a99d1a734d037e7480d450a","slug":"the-dm-tested-the-students-grasp-of-mathematics-by-having-them-solve-problems-in-the-classroom-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-159465-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएम ने कक्षा में गणित का सवाल हल कराकर परखी छात्रों की पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएम ने कक्षा में गणित का सवाल हल कराकर परखी छात्रों की पकड़
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। कक्षा 12 में पहुंचकर उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गणित का प्रश्न हल कराया और विद्यार्थियों की विषय पर पकड़ परखी।
इसके बाद छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। डीएम ने विद्यार्थियों की शिकायतें सीधे विद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने के लिए शिकायत एवं सुझाव बॉक्स लगाने के निर्देश दिए। रसायन विज्ञान और एटीएल प्रयोगशाला के साथ बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
भोजनालय में पहुंचकर डीएम ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एसी लगाने के निर्देश दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने विद्यार्थियों के साथ लाइन में लगकर भोजन लिया और उनके बीच बैठकर खाना खाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संत रविदास के जीवन और विचारों के बारे में भी जानकारी दी। संवाद