फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power supply to five feeders remained off for 12 and a half hours.

Ghazipur News: साढ़े 12 घंटे तक गुल रही पांच फीडरों की बत्ती

Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply to five feeders remained off for 12 and a half hours.
बिरनो। बारिश के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे बिरनो विद्युत उपकेंद्र की ट्रॉली जल गई। इस घटना के चलते क्षेत्र के पांच फीडरों की आपूर्ति करीब साढ़े 12 घंटे तक गुल रही। समस्या की वजह से इन फीडरों से जुड़े 28 गांवों के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें आसपास लगे हैंडपंपों तक की दौड़ लगानी पड़ी। शाम को साढ़े 6 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह से क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे विद्युत उपकेंद्र की ट्रॉली जल गई। इस घटना के बाद मनिहारी, जयरामपुर, पलहीपुर, बरही और बिरनो फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बीच घंटों बिजली नहीं आने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर हुई। लोगों को दैनिक कामकाज के लिए पानी की समस्या काफी अखरी। इधर-उधर लगे हैंडपंपों से पानी लाकर उन्होंने अपना काम चलाया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर ट्रॉली जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत कार्य तेजी से कराकर शाम साढ़े 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed