{"_id":"6a99d13a7a642a5adc08acfd","slug":"apprehension-of-a-scuffle-at-the-municipal-board-meeting-videography-demanded-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-159449-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में मारपीट की आशंका, वीडियोग्राफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में मारपीट की आशंका, वीडियोग्राफी की मांग
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में 11 सितंबर को बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले सभासदों ने बैठक में अभद्रता, मारपीट और अव्यवस्था फैलाने की गंभीर आशंका जताई है। इसे लेकर सभासदों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंप कर वीडियोग्राफी, सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
सौंपे गए पत्र में सभासदों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता अथवा मारपीट कराई जा सकती है।
सभासदों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को दरकिनार कर मनमाने तरीके से बैठक संचालित करने का प्रयास किया जा सकता है, जिससे सदन की गरिमा और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ सकती हैं।
सभासदों ने मांग की है कि बैठक को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए किसी प्रथम श्रेणी या जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही पूरी बैठक की वीडियोग्राफी कराने और मीडिया की मौजूदगी सुनिश्चित करने की अपील की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और नगर के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बिना किसी भय या दबाव के चर्चा हो सके।
जिस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बैठक नियमानुसार ही संचालित होगा। इस अवसर पर राहुल वर्मा, मोहन गुप्ता, समीम अंसारी, उमराव यादव, अर्शद, प्रमोद यादव, मोहन राम आदि सभासद मौजूद रहे।