फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Suheldev Express will now depart from the City Station at 5:40 PM.

सिटी स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस अब शाम 5:40 बजे से चलेगी

Fri, 04 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The Suheldev Express will now depart from the City Station at 5:40 PM.
गाजीपुर। शहर के सकलेनाबाद स्थित एक आवास पर बृहस्पतिवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने पत्रकारवार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि अब सिटी रेलवे स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित समय से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब सिटी रेलवे स्टेशन से शाम 5:20 के स्थान पर शाम 5:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। वहीं, आनंद विहार से सिटी टर्मिनल से चलकर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह 9:30 के बजाय 9:15 पर पहुंचेगी। अयोध्या-सुल्तानपुर बाईपास लाइन का निर्माण होने से अब सुहेलदेव व अन्य ट्रेनों से यात्रा करने पर यात्रियों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में 21 जुलाई को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया था।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि सुहेलदव एक्सप्रेस ट्रेन के टाइमिंग बदलाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed