फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 हजार आयुष्मान कार्ड निकले खराब

12 हजार आयुष्मान कार्ड निकले खराब

Tue, 12 Mar 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
12 हजार आयुष्मान कार्ड निकले खराब
फर्रुखाबाद। जनपद में आए पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण पर आचार संहिता का ब्रेक लग गया है। इसके चलते आधे से भी कम कार्डों का वितरण हो सका है। साथ ही शहरी क्षेत्रों के 12 हजार कार्ड गलत होने से वापस भेजे जा रहे हैं। इसी के चलते अब आयुष्मान के लाभार्थियों को कार्ड के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के काम में भी आचार संहिता ने ब्रेक लगा दिया है। हाल ही में जनपद में आयुष्मान योजना के 93 हजार छह सौ पीवीसी गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को वितरण के लिए आए थे। इन पर पीएम मोदी की फोटो भी प्रकाशित है। इसी के चलते अब इन कार्डों के वितरण पर रोक लगा दी गई है। अब तक जनपद में करीब 20 हजार पीवीसी गोल्डन कार्ड का ही वितरण हो पाया है। जबकि शहरी क्षेत्रों के 12 हजार कार्ड खराब निकले हैं। दरअसल इन कार्डों पर संबंधित लाभार्थी का नाम व शहर का नाम तो है, लेकिन मोहल्ले का नाम नहीं है। ऐसे में शहरों में लाभार्थी का एड्रेस ढूंढना नामुमकिन है।
विज्ञापन


डीपीसी अमित मिश्रा ने बताया कि आचार संहिता के कारण गोल्डन कार्डों का वितरण रुकवा दिया गया है। शहरी क्षेत्र के 12 हजार कार्डों को वापस भेजा जाएगा। ये कार्ड दोबारा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही कम आए थे कार्ड
जनपद में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थी परिवारों की संख्या एक लाख 27 हजार है। इसके सापेक्ष 93 हजार 600 पीवीसी गोल्डन कार्ड ही वितरण के लिए आए थे। इनकी संख्या पहले से ही कम थी। इसके बाद भी 12 हजार कार्डों खराब निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed