{"_id":"6a99c45151c72e61be0aaaaf","slug":"the-expressway-went-to-khanna-while-farrukhabadis-are-left-sucking-sugarcane-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-147941-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अब नहीं बोलना पड़ेगा- एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना, फर्रुखाबादी चूसें गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अब नहीं बोलना पड़ेगा- एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना, फर्रुखाबादी चूसें गन्ना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा में संबोधन की शुरुआत बाबा नीबकरोरी की भूमि को नमन करने के साथ की। संवाद की शैली में लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास किया। अपने 28 मिनट के भाषण में बाढ़ प्रभावित लोगों के अलावा युवा, किसान, बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा व रोजगार के साथ विकास कार्यों का जिक्र किया। लिंक एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के अब लोग नारा नहीं लगाएंगे कि एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना और फर्रुखाबादी चूसें गन्ना। यह सुनकर लोग हंस पड़े और वह खुद भी मुस्कुराने लगे।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सभी वर्गों का ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि सभी को सुरक्षा मिल रही है, तभी प्रदेश में 50 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के लिए कार्पोरेशन के शुभारंभ होने से उन्हें उनका पूरा हक मिलेगा। सरकारी नौकरी में भेदभाव खत्म हो गया है। जो योग्य है, उसे नौकरी मिल रही है।
नियुक्ति पत्र वितरण के समय पूछने पर युवा बताते हैं कि वह फर्रुखाबाद से हैं उन्हें बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिली है। लौह पुरुष इंप्लायमेंट जोन स्थापित किए जाने की जानकारी दी। अभ्युदय कोचिंग के साथ सीएम कंपोजिट विद्यालय के बारे में भी बताया। कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को कक्षा आठ से बढ़ाकर 12वीं तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
बोले- बुजुर्ग माताएं मुफ्त में नीबकरोरी धाम व अयोध्या की करें यात्रा
महिलाओं व बुजुर्ग माताओं की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कि कहा कि रक्षाबंधन पर सभी बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इसके बाद 30 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं के लिए रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के लिए योजना शुरू की गई है। इससे अब माताओं को बाबा नीबकरोरी धाम व अयोध्या आदि के दर्शन के लिए खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। वह बस में बैठें और मुफ्त में चली जाएं। उधर से वापस आने में भी उन्हें रोडवेज बस मुफ्त में लाएगी। बेटियां आगे बढ़ सकें, इसके लिए स्नातक पास करने वाली छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत उन्हें स्कूटी दी जाएगी।
आलू किसानों को अनुदान
इसके बाद किसानों के लिए कहा कि यहां बड़े क्षेत्र में आलू की फसल होती है। उनके नुकसान को देखते हुए अनुदान देने की व्यवस्था की है। साथ ही मक्का व गन्ना किसानों की बात की। कहा कि गन्ना किसानों को पहले पर्ची के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे और घटतौली भी होती थी पर अब उन्हें गन्ने का भाव 275 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।