फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grand palanquin procession taken out on the occasion of Shri Krishna Janmotsav.

Farrukhabad News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली भव्य पालकी यात्रा

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Grand palanquin procession taken out on the occasion of Shri Krishna Janmotsav.
फर्रुखाबाद। श्रीबांके बिहारी कृपा मंडल की देखरेख में बृहस्पतिवार शाम को आठवां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शहर में धूमधाम से पालकी यात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद भक्तजन भजनों पर नाचते गाते चलते दिखे। कई स्थानों पर कान्हा का पुष्प वर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कृपा मंडल के पदाधिकारी बृहस्पतिवार शाम श्रीबांके बिहारी की भव्य पालकी कंधों पर उठाकर रेलवे रोड स्थित मठिया देवी से चले। डीजे और शंख, घंटा घड़ियाल की धुनों पर जय कन्हैया लाल का उद्घोष करते निकले। पालकी यात्रा मठिया देवी मंदिर से चौक, घुमना, नितगंजा, स्टेट बैंक गली होते हुए देर रात दोबारा पल्ला मठिया मंदिर पहुंची। वहां भगवान की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। रास्ते में दुकानों और मकानों से निकले लोगों ने झांकी पर फूलों की वर्षा कर आरती उतारी। आज रात में मठिया देवी मंदिर परिसर में मुख्य आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को भी सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed