फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power Department in crisis after putting the line in the reserved area

आरक्षित क्षेत्र में लाइन डालने पर संकट में बिजली विभाग

Sun, 30 Dec 2018 11:04 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 30 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Power Department in crisis after putting the line in the reserved area
जमीन पर पड़ा हुआ तार आदि अन्य सामान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
आरक्षित वन क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से पोल लगाकर तार बिछाए जाने पर वन विभाग के डीएफओ सत्यपाल ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


बिजली विभाग लखना वन ब्लॉक के आरक्षित क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाने का कार्य कर रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो क्षेत्रीय वन अधिकारी चकरनगर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां से करीब 900 मीटर तार तथा अन्य सामग्री को जब्त कर कब्जे में ले ली।

क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र में बिजली का तार बिछाया जाना और पोल लगाया जाना अवैध है। इसकी पूरी जानकारी डीएफओ को दे दी गई है और डीएफओ सत्यपाल के निर्देश पर लाइन बिछाने से संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बिजली विभाग को यह लाइन बिछाते समय पकड़ने वालों में वन दरोगा प्रबल प्रताप सिंह, मिलाप सिंह, ताबिश अहमद, ब्रज किशोर, संदीप कुमार, अवधेश कुमार व कश्मीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वन विभाग को चाहिए था कि पहले बिजली विभाग को अवगत कराते। इसके बाद कार्रवाई करते। फिर भी जानकारी की गई जा रही है। - पीएम प्रभाकर, एक्सईएन, ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed