फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers' anger erupts against the Electricity Department; create a ruckus at the grievance redressal meeting

Ghaziabad News: बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, समाधान दिवस में किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupts against the Electricity Department; create a ruckus at the grievance redressal meeting
मोदीनगर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने बिजली विभाग पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित किसान नारेबाजी करते हुए अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मनमानी कर उपभोक्ताओं का भार बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर समाधान दिवस में हंगामा काटा। उन्होंने गन्ने का भाव आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें शुरू कराने की मांग भी की। बार एसोसिएशन मोदीनगर से जुड़े अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें मिलीं, जिसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अभिभावक संघ ने निकाला पैदल मार्च तहसील पर किया प्रदर्शन
हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर अभिभावक संघ के सदस्यों ने शनिवार को नगर में पैदल मार्च निकाला और तहसील पर प्रदर्शन किया। अभिभावक संघ के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2024 में हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था दो साल में लगभग 25 प्रतिशत ही काम कर पाई। अधिकांश समय निर्माण कार्य बंद पड़ा रहता है। इससे हापुड़ और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग जाता है। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा निर्माणाधीन आरओबी के दोनों तरफ की सर्विस रोड भी जर्जर है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय में मुंशी की जेब से नकदी चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश
रजिस्ट्रार कार्यालय से बीती 1 तारीख को अधिवक्ता के मुंशी सलमान की जेब से पचास हजार रुपये चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को समाधान दिवस में हंगामा किया। बार एसोसिएशन के सचिव सौरभ मुद्गल ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो बार एसीपी कार्यालय का घेराव कर धरना देगी। वहीं उपजिलाधिकारी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

अधिवक्ताओं और ईओ मुरादनगर में नोकझोंक
शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे अधिवक्ताओं ने ईओ मुरादनगर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अधिवक्ताओं और ईओ में जमकर नोकझोंक हुई। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उत्तम त्यागी ने बताया कि वह अधिवक्ताओं के साथ समाधान दिवस में गए थे। उन्होंने मुरादनगर स्थित एक कॉलोनी में जल निकासी की मांग को लेकर ईओ मुरादनगर डॉ. शैलेंद्र सिंह को पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ ने उनके साथ बदसलूकी की। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और ईओ को खरी खोटी सुनाने लगे। ईओ के जवाब देते ही मामला और बढ़ गया। लगभग दस मिनट तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर ईओ के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed