{"_id":"6a9c73711bb8aa2c630a64ce","slug":"wanted-criminal-on-ktm-bike-arrested-in-encounter-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1294205-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुठभेड़ में केटीएम सवार इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुठभेड़ में केटीएम सवार इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी दानिश के खिलाफ दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी दर्ज हैं प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थाना रेलवे रोड पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई कर शनिवार रात पांच हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बाइक चोरी और लूट के आरोपी मकबरा डिक्की निवासी दानिश को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली सराय रोहिल्ला से चोरी की गई केटीएम बाइक से लूट की वारदात को अंजाम देेन के लिए आ रहा था। आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और केटीएम बाइक बरामद की है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात जमानिया बाग तिराहे पर संदिग्धों की जांच के दौरान सूचना मिली कि एक बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर से लूटपाट करने आ रहा है। पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आते दानिश को रुकने का इशारा किया। वह भागने की कोशिश करते हुए फिसल गया। उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार कर घायल अवस्था में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 16 प्राथमिकी दर्ज हैं।